सूर्यगढ़ा पुलिस ने एक अभियुक्त व चार वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा पुलिस ने एक अभियुक्त व चार वारंटी को किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा पुलिस ने एक अभियुक्त तथा चार वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय ) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट,

सूर्यगढ़ा पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक अभियुक्त एवं चार वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को लखीसराय न्यायालय में पेश किया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने बोरना गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले मुनेश्वर यादव के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी महेश यादव को भूम यादव के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी पप्पू यादव को तथा दशरथ साव के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूर्यगढा थाना कांड संख्या 227/09 मामले में माननीय न्यायालय द्वारा तीनों लोगों के खिलाफ घर जमानती वारंट जारी किया गया है. इधर नंदपुर गांव से पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 154/25 मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुरेश सिंह उर्फ सुरेश चौधरी के पुत्र नामजद अभियुक्त मुन्ना सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी को गिरफ्तार किया है. वही पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा से पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 470/23 पोक्सो एक्ट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले शंकर पासवान के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी छैला पासवान और छैला कुमार को गिरफ्तार किया है. गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात में सभी अभियुक्त को छापेमारी कर उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन