नंदनामा में दो महीने से बिजली के खंभे में दौड़रहा करेंट, हर पल हादसे का डर, विभाग बेखबर

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक के घर पर खड़ा बिजली का खंभा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lakhisari News : नंदनामा गांव के वार्ड संख्या 7 में एक बिजली का खंभा पिछले दो महीनों से ग्रामीणों के लिए मौत का सबब बना हुआ है. खंभे से लगातार करंट रिसने से लोगों की जान जोखिम में है. विभाग की उदासीनता से स्थिति और गंभीर हो गई है.

विज्ञापन

Lakhisari News : नंदनामा गांव के वार्ड संख्या 7 में शिक्षक परशुराम सिंह के घर के पास लगा बिजली का खंभा पिछले करीब दो महीनों से लोगों के लिए परेशानी और डर का कारण बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि खंभे में लगातार करंट आ रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की जान जोखिम में है.

विज्ञापन

कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीण शिक्षक रामपदार्थ सिंह ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को दी गई, लेकिन अब तक न तो विभागीय जांच हुई और न ही खंभे को बदला गया. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

बरसात में और बढ़ गया खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने खंभे पर जूट का बोरा लपेट दिया है, ताकि लोग सीधे उसके संपर्क में न आएं. हालांकि बरसात के मौसम में भीगा हुआ बोरा और गीली जमीन के कारण करंट फैलने का खतरा और बढ़ जाता है. गांव के बच्चों और महिलाओं का इस रास्ते से प्रतिदिन आना-जाना होता है, जिससे परिजन हर समय किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं.

विभाग ने एजेंसी का दिया हवाला

इस मामले में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि जब संबंधित स्थान पर कार्य कराया जा रहा था, तब ग्रामीणों की ओर से काम नहीं करने दिया गया था. उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी को कार्य सौंपा गया था, उसका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है. नई एजेंसी के माध्यम से काम शुरू होने पर संबंधित बिजली के खंभे को बदल दिया जाएगा.

ग्रामीणों ने की शीघ्र समाधान की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खंभा नहीं बदला जाता, तब तक किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई कर करंट वाले खंभे को बदलने और गांव में सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन