सुरेंद्र को किया जननायक कर्पूरी ठाकुर रत्न से सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित एक शिक्षण संस्था में नाई समाज लखीसराय की ओर से मुंगेर प्रमंडल संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार स्थित एक शिक्षण संस्था में नाई समाज लखीसराय की ओर से मुंगेर प्रमंडल संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो श्रीकांत ठाकुर ने की. मंच संचालन जिलाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने किया. स्वागत भाषण जिला संयोजक राम लखन शर्मा ने किया. संवाद में बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, शेखपुरा व लखीसराय जिले के साथ बाढ़ के नाई समाज के लोग भाग लिया. सूर्यगढ़ा प्रखंड के खावा निवासी सुरेंद्र प्रसाद शंभू को सामाजिक धार्मिक एवं नाई संगठन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमिटी लखीसराय द्वारा इन्हें भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर रत्न से सम्मानित किया गया. संवाद कार्यक्रम में सभी लोगों ने नाई संगठन के एकीकरण पर बल दिये. एकीकरण से संगठन को मजबूती मिलेगी. साथ ही निर्णय लिया गया कि संवाद की अगली निर्णायक बैठक बेगूसराय में होगी. संवाद में भाग लिया मुंगेर से टुनटुन ठाकुर, महेश ठाकुर बेगूसराय से जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार पप्पू, प्रभु प्रताप ठाकुर, उमानंद ठाकुर, प्रो सुभाष चंद्र नागमणि, टुनटुन ठाकुर खगड़िया से जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, पांडव ठाकुर, जमुई से त्रिपुरारी ठाकुर शेखपुरा से कालेश्वर ठाकुर, रामावतार ठाकुर, लखीसराय से अरुण ठाकुर, नरेश ठाकुर, राजू ठाकुर, वाल्मीकि ठाकुर, श्याम ठाकुर, तुलसी ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, हरे राम ठाकुर टनटन ठाकुर, सुबोध ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, अजय ठाकुर, महादेव ठाकुर, राकेश कुमार, कुरहा से गंगा ठाकुर, सुबोध ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, बाढ़ से डॉ कृष्ण मुरारी ठाकुर, चंद्रमौली ठाकुर महिला मोर्चा से प्रियंका कुमारी, बबीता मंजू देवी रिंकी सुनैना आदि उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन