लखीसराय जिले के घोंघसा गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय जिले के घोंघसा गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत

-फंदे से लटककर आत्महत्या या फिर गला दबाने से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

-मायके पक्ष लगा रहे हत्या का आरोप

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट,

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के घोंघसा गांव में शुक्रवार की पूर्वाहन एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई. मृतकों की पहचान घोंघसा गांव के रहने वाले सत्यम कुमार की पत्नी काजू कुमारी के रूप में हुई.बताया जा रहा है कि गला दबने से विवाहिता की मौत हुई. मृतका के मायके पक्ष के लोग इसे हत्या बता रहे हैं जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मृतका ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है. काजू कुमारी जीविका में कपड़े का सिलाई करती थी काजू भरण पोषण सिलाई कर के करती थी इधर सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल की टीम द्वारा भी मामले की जांच किया गया.पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पायेगा. घटना को लेकर आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला-

जानकारी के मुताबिक गुरुवार 14 मई की रात मृतक का काजू कुमारी का उसके पति सत्यम कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. मारपीट भी की गई. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद इतना गहरा गया कि इसके बाद पत्नी की संदेहापद मौत हो गई. वहीं पति द्वारा भी विषपान किया गया है. वह सदर अस्पताल लखीसराय में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

मृतका की बहन ने हत्या का आरोप लगाया-

मृतका काजू कुमारी का मायके बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में है. उसके माता-पिता का निधन हो चुका है. बहन आरती कुमारी एवं रौशनी कुमारी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन काजू कुमारी का गला दबाकर हत्या किया गया है. मृतका की दो संतान हैं. बड़ा पुत्र आर्यन एवं छोटा पुत्र अर्णव. बड़े पुत्र आर्यन ने बताया कि उसकी मां की गमछी से गला घोट कर हत्या कर दी है.

राजेश कुमार रंजन थानाध्यक्ष, हलसी-

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया है. मृतका के मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं. एफएसएल की टीम द्वारा भी मामले की जांच किया गया. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन