पैक्स चुनाव के प्रत्याशी एक सप्ताह में जमा करें खर्च का ब्योरा

Updated at : 29 Mar 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव के प्रत्याशी एक सप्ताह में जमा करें खर्च का ब्योरा

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड समन्वय समिति की बैठक बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ ने पूर्व में हुई बैठक की समीक्षा करते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निप्पू लाल वर्मा से पैक्स चुनाव 2024 में जिन उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन में खर्च का ब्योरा अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, उनसे एक सप्ताह के अंदर संबंधित सभी निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों से उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं कहा गया कि एमपी/एमएलए मद से निर्मित सभी संरचनाओं का स्थानांतरण जो ग्राम पंचायतों का लंबित है, उस योजना कार्यालय लखीसराय को पत्र लिखकर स्थानांतरण की मांग की जायेगी. ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति रामगढ़ चौक को सैरात की सूची उपलब्ध कराये जाने की मांग सीओ से की गयी, ताकि पंचायत स्तर पर राजस्व की बढ़ोतरी हो सकती है. कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत नोनगढ़ के महादलित टोला वार्ड संख्या 6 एवं 9 में पीने की पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, जिसे पूर्ण करने की मांग पीएचईडी विभाग से की गयी. जीविका बीपीएम द्वारा मनरेगा कार्यालय से अनुरोध किया गया कि साल में 20 हजार नये पौधे का क्रय किया जाये एवं जीविका दीदी के जीविकोपार्जन के लिए सरकारी तालाब उपलब्ध कराने की मांग सीओ से की गयी. बैठक में निशांत कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ कंचन, सीडीपीओ पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो वसीमुद्दीन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निप्पू लाल वर्मा, प्रखंड कृषि समन्वयक जितेंद्र मिश्रा, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी खुशबू कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रजनीश सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन