फैंसी बालिका कबड्डी में स्मॉल सेंटर ने मवि खगौर को हराया

फैंसी बालिका कबड्डी में स्मॉल सेंटर ने मवि खगौर को हराया
लखीसराय. सदर प्रखंड के खगौर पंचायत मुख्यालय में खेल मैदान शिलान्यास के उपलक्ष में गुरुवार को खेलो इंडिया स्मॉल ट्रेनिंग सेंटर खगौर एवं मध्य विद्यालय किऊल-खगौर के बीच फैंसी बालिका कबड्डी मैच खेला गया. इसमें खेलो इंडिया स्मॉल ट्रेनिंग सेंटर ने मध्य विद्यालय किऊल-खगौर टीम को 12 पोइंट से पराजित कर विजेता घोषित हुए. इससे पहले समाजसेवी नवल मंडल, पूर्व मुखिया इरफान एवं मध्य विद्यालय खगौर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार साव ने दोनों टीमों की बालिका खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की कोमल, पुष्पा, धानी, सोनी, अमीषा, मुस्कान व अंजली ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 12 पोइंट की बढ़त से विजेता घोषित हुई. जबकि मध्य विद्यालय किऊल-खगौर टीम से करिश्मा, लवली, प्रिया, राधिका, रूपा, फुकी, तनुजा आरती व अंजली ने अपनी बेहतरीन रेडर पारी खेल कर रनर घोषित हुई. राष्ट्रीय खिलाड़ी आशिका शांडिल्य, राज्य स्तरीय खिलाड़ी समीर कुमार, पीयूष कुमार, सत्यम कुमार एवं मन खुश कुमार ने रेफरी तथा राज्य स्तरीय खिलाड़ी वैष्णवी कुमारी और खेलो इंडिया खगौर सेंटर के खेल प्रशिक्षक राज कुमार सहनी ने कोच की भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




