शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Six smugglers arrested with liquor

विज्ञापन

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से देसी व विदेशी शराब के साथ तीन महिला व तीन पुरुष तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव से वार्ड संख्या छह निवासी वानो महतो के पुत्र युगेश्वर महतो को 10 लीटर तथा किऊल थाना क्षेत्र के रामसीर मोड़ के पास से निस्ता गांव निवासी गोवर्धन यादव व विदेशी यादव के पुत्र रितेश कुमार को एक बाइक पर सवार 65 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. किऊल रेलवे स्टेशन से पटना जिलाके मालसलामी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी प्रकाश महतो की पत्नी चिंता देवी, रमन कुमार की पत्नी नीलम देवी व उसी गांव की अरुण प्रसाद की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी को को साढ़े 18-18 लीटर वर्ड वाइजर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन