अशोक धाम से निकली शिव जी बरात, शामिल हुए देव, दानव, भूत-पिशाच

Updated at : 26 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
अशोक धाम से निकली शिव जी बरात, शामिल हुए देव, दानव, भूत-पिशाच

बिहार का देवघर कहे जाने वाले अशोक धाम मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा रथ के साथ धूमधाम से निकाली गया शिव बरात

पूजा अर्चना के लिए अशोक धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखीसराय. बिहार का देवघर कहे जाने वाले अशोक धाम मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह साढ़े नौ बजे से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, डीएम मिथिलेश मिश्र एवं अन्य अधिकारियों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया. जिसके बाद रुद्राभिषेक किया गया. इस बीच मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लोग कतारबद्ध होकर खड़े रहे. सरकारी पूजा के बाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया. जिसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना के लिए महिला एवं पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों के द्वारा शाम तक पूजा अर्चना की गयी. अपराह्न साढ़े तीन बजे शिव बरात निकाला गया. बरात में शिव के साथ देव, दानव, भूत पिशाच शामिल हुए. वहीं बरात के साथ हाथी, घोड़ा बैंड बाजा रथ शामिल रहा. बरात अशोक धाम के मुख्य द्वार के दाहिने तरफ की सड़क से बालगुदर से एनएच 80 होकर विद्यापीठ चौक पहुंचा. जहां से पुरानी बाजार एवं नयी बाजार होकर बड़ी दुर्गा स्थान बरात पहुंची. वहां से पुनः वापस होकर पचना रोड से बाइपास होकर अशोक धाम पहुंच गयी. रात्रि 11 बजे से विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ शिव विवाह शुरू हुआ. महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से रात्रि पहर तक महिलाओं एवं युवतियों की भीड़ लगी रही. बरात के दौरान बराती में शामिल भूत पिशाच दानव आदि नाचते गाते एवं भोले की जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. पूजा के दौरान डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी अशोक धाम में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन