रविवार को बंद रहेगी सदर अस्पताल की ओपीडी, लेकिन 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा, देखें डॉक्टरों का पूरा शेड्यूल
सदर अस्पताल लखीसराय
Sadar Hospital Sunday Roster: यदि आप रविवार को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले डॉक्टरों का यह नया शेड्यूल जरूर देख लें, ताकि आपको अस्पताल जाकर परेशान न होना पड़े.
Sadar Hospital Sunday Roster: लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट: सदर अस्पताल लखीसराय ने रविवार के दिन मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ओपीडी और इमरजेंसी का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि रविवार को सामान्य ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी और एसएनसीयू (SNCU) सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.
इमरजेंसी वार्ड: तीन पालियों में मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी इमरजेंसी रोस्टर ड्यूटी के अनुसार, रविवार को मरीजों को आपातकालीन चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए डॉक्टरों को तीन अलग-अलग पालियों में तैनात किया गया है. पहली पाली में सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक डॉ निशांत निराला ड्यूटी पर रहेंगे. इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार मोर्चा संभालेंगे. वहीं, तीसरी और आखिरी पाली में रात 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 08:00 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे.
एसएनसीयू (SNCU) वार्ड: नवजातों की देखभाल के लिए रोस्टर जारी
सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में भी बीमार नवजात शिशुओं की चौबीसों घंटे देखभाल के लिए डॉक्टरों की विशेष तैनाती की गई है. एसएनसीयू रोस्टर के मुताबिक, रविवार सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक डॉ पवन कुमार वार्ड में उपस्थित रहेंगे. दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया शिशुओं की निगरानी करेंगे, जबकि रात 08:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार अपनी सेवा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल उपाधीक्षक ने सभी ऑन-ड्यूटी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर अपनी शिफ्ट में उपस्थित रहने और आपातकालीन स्थिति में तत्परता से मरीजों का इलाज करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्यांशु प्रशांत
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










