मोहम्मदपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, मंत्री सुनील कुमार ने किया उद्घाटन
दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन करते जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार सहित अन्य| Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा के मोहम्मदपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का मंत्री सुनील कुमार ने उद्घाटन किया। शिविर में सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया गया।
सूर्यगढ़ा (लखीसराय). सूर्यगढ़ा प्रखंड की मोहम्मदपुर पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रतनुपुर में बुधवार को सहयोग शिविर के छठे चरण का आयोजन किया गया. शिविर का विधिवत उद्घाटन ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कार्यक्रम में विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार और अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
सरकार की प्राथमिकता आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और पेयजल समस्या के समाधान को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक एक ही स्थान पर पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है. शिविर के दौरान चार लोगों को इंदिरा आवास योजना का लाभ, चार लाभार्थियों को ई-श्रम कार्ड, चार लोगों को आयुष्मान कार्ड और दो टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया. इसके अलावा तीन लोगों के बीच जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली मंत्री ने अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया तथा लाभार्थियों को आशीर्वाद दिया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली. अध्यक्षता मुखिया बेदामी देवी ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने किया.मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्राची कुमारी, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, सीओ स्वतंत्र कुमार, बीपीआरओ मुकेश कुमार शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार, सीडीपीओ, स्नातक शिक्षक संदेश पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










