खावा चायटोला से पियक्कड़ हंगामा करते धराया

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network

मेदनीचौकी पुलिस ने खावा चायटोला से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

मेदनीचौकी (लखीसराय). स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चायटोला से एक पियक्कड़ को मेदनीचौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पियक्कड़ शराब के नशे में होने की गुप्त सूचना मिली. मेदनीचौकी पुलिस टीम सूचना पर छापेमारी कर खावा चायटोला निवासी नागेश्वर महतो के पुत्र निरंजन महतो को नशे के हालत में हिरासत में लिया.

अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करवाया गया जहां डाक्टर ने एल्कोहल की पुष्टि की. फिर कांड संख्या 126 /26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
रणजीत कुमार शर्मा

लेखक के बारे में

By रणजीत कुमार शर्मा

रणजीत कुमार शर्मा प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मेदनीचौकी (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन