कसवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का सपना अधूरा

Updated:
विज्ञापन

पंचायत सरकार भवन का प्रतिकात्मक फोटो | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के कसवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण दो साल से लटका है। ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के लिए हो रही भारी परेशानी, जल्द निर्माण की मांग।

विज्ञापन

पीरीबाजार (लखीसराय) . थाना क्षेत्र के अभयपुर स्थित कसवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण की योजना करीब तीन वर्ष से सिर्फ कागजी प्रक्रिया में उलझ कर रह गया है. ग्रामीणों के अनुसार 15 दिसंबर 2023 को ही पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चिन्हित कर सामूहिक हस्ताक्षर के साथ प्रस्ताव संबंधित विभाग को सौंप दिया गया था. इसके बावजूद अब तक न तो भूमि से संबंधित औपचारिकताएं पूरी हो पाई हैं और न ही निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल हुई है. भवन नहीं होने से पंचायत स्तर की सभी सेवाएं एक जगह नहीं मिल पा रही हैं.

अलग-अलग जगहाें से संचालित हो रहे हैं प्रशासिनक कार्य

पंचायत से जुड़े प्रशासनिक कार्य अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. इसका सबसे ज्यादा खामियाजा बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के टोलों से आने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भूमि चिन्हित होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि कुछ ही महीनों में काम शुरू हो जायेगा, लेकिन मामला फाइलों में ही दबकर रह गया. इससे विकास कार्यों को लेकर लोगों में निराशा है.

ग्रामीणों ने की लंबित कार्यों को पूरी करने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पंचायती राज विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि लंबित कागजी प्रक्रिया अविलंब पूरी कर पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरू कराया जाय. ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि सुशासन और पारदर्शिता का केंद्र होगा. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को विवश होंगे.

ALSO READ मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग पूर्व रेलकर्मी की मौत, गलती से जहरीला पदार्थ खाने की आशंका


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन