डीएम ने किऊल जंक्शन संपर्क सड़क का किया निरीक्षण, नाला निर्माण में अनियमितता पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सड़क मरम्मति कार्य का जायजा लेते डीएम व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने किऊल जंक्शन की संपर्क सड़क और नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी और नाला निर्माण में अनियमितताओं पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई.

विज्ञापन

Lakhisarai Road Inspection: लखीसराय. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को किऊल जंक्शन के उत्तर एवं दक्षिण भाग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण किया. डीएम द्वारा मुख्य सचिव, बिहार को पत्र भेजे जाने के बाद रेलवे ने सड़क मरम्मत को लेकर त्वरित कार्रवाई शुरू की है. निरीक्षण के दौरान रेलवे और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

जर्जर सड़क से स्कूली बच्चों को हो रही थी परेशानी

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. मीणा ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी और जोखिम का सामना करना पड़ रहा था. सड़क मरम्मत शुरू होने से छात्रों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

नाला निर्माण में मिली अनियमितता

स्टेशन के समीप पथ निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते समय डीएम ने कई अनियमितताएं पाईं. इस पर उन्होंने संबंधित अभियंताओं के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

समन्वय की कमी पर जतायी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बिजली के पोल और रेलवे की भूमि के कारण नाला टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा है. इस पर डीएम ने कहा कि यदि समय रहते इसकी जानकारी दी जाती तो ऊर्जा विभाग और रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर समाधान निकाला जा सकता था.

संयुक्त बैठक कर तैयार होगा प्रस्ताव

डीएम ने सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए रेलवे, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर एक व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करें, जिसे उच्च स्तर पर भेजा जायेगा.

कई अधिकारी रहे मौजूद

Lakhisarai Road Inspection: निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता राजेश कुमार, सेक्शन इंजीनियर, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. मीणा, डीडीसी सुमित कुमार, पीएचईडी के कनीय अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन