राजयोग मेडिटेशन मनुष्य के मन को शांत, एकाग्र और शक्तिशाली बनाता है :बीके कंचन दीदी

Updated:
विज्ञापन

फोटो - कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदनी चौकी में आयोजित प्रवचनमाला में बीके कंचन दीदी ने गीता के ध्यान योग के रहस्यों को समझाया। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को मन को शांत करने और आत्मिक शांति प्राप्त करने का प्रभावी मार्ग बताया।

विज्ञापन

Gita Pravachan: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भिड़हा द्वारा मेदनी चौकी क्षेत्र के अमरपुर ठाकुरबाड़ी मैदान में आयोजित प्रवचनमाला के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम में बीके कंचन दीदी ने गीता के "ध्यान योग" अध्याय के आध्यात्मिक रहस्यों को सरल भाषा में समझाते हुए राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

ध्यान योग से मिलती है आत्मिक शांति

बीके कंचन दीदी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन मनुष्य के मन को शांत, एकाग्र और शक्तिशाली बनाता है. उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में बाहरी सुख-सुविधाएं स्थायी शांति नहीं दे सकतीं. परमात्मा शिव की स्मृति के साथ राजयोग का अभ्यास ही वास्तविक सुख और आत्मिक शांति प्रदान करता है.

श्रेष्ठ विचार और कर्म से बनता है श्रेष्ठ जीवन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है. श्रेष्ठ विचार, श्रेष्ठ व्यवहार और श्रेष्ठ कर्म ही मनुष्य को महान बनाते हैं. राजयोग मेडिटेशन आत्मबल बढ़ाकर क्रोध, तनाव, भय और नकारात्मकता पर विजय दिलाने में सहायक है.

योग, मेडिटेशन और नशामुक्ति पर दिया गया जोर

प्रातःकाल आयोजित योग एवं राजयोग मेडिटेशन सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल पर लगी नशा मुक्ति प्रदर्शनी में तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब, गांजा तथा अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से नशे की लत से मुक्त होने की प्रेरणा दी गई.

योगिक खेती और आध्यात्मिक प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में योगिक खेती प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक खेती की उपयोगिता बताई गई. वहीं द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक पुस्तक स्टॉल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे. बड़ी संख्या में लोगों ने आध्यात्मिक साहित्य प्राप्त कर उसे जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

समापन दिवस में शामिल होने की अपील

Gita Pravachan: कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रवचनमाला के समापन दिवस पर परिवार सहित उपस्थित होकर गीता के दिव्य ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक प्रदर्शनी का लाभ उठाएं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन