7-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में लखीसराय के लड़कों और गिद्धौर की लड़कियों ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

फोटो - विजयी टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय में आयोजित 7-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में लखीसराय के लड़कों और गिद्धौर की लड़कियों ने खिताब अपने नाम किए. खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

Lakhisarai Football Tournament: लखीसराय. खगौर स्थित शहीद भगत सिंह योग एवं खेल मैदान में सोमवार को 7-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लखीसराय और गिद्धौर की लड़कों एवं लड़कियों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए. दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में लखीसराय ने जीता खिताब

लड़कों के फाइनल मुकाबले में लखीसराय ने गिद्धौर को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और हाफ टाइम तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा. दूसरे हाफ में लखीसराय ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल किए. रोनित कुमार (जर्सी नंबर-7) ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि चंद्रभान (जर्सी नंबर-10) ने दूसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी.

लड़कियों के वर्ग में गिद्धौर का दबदबा

लड़कियों के मुकाबले में गिद्धौर की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया. पहले हाफ में आयुषी कुमारी (जर्सी नंबर-7) ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में दिव्या कुमारी (जर्सी नंबर-9) ने दूसरा गोल किया. गिद्धौर की ओर से तीसरा गोल भी किया गया, हालांकि उस खिलाड़ी की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी. मुकाबला 3-0 के अंतर से गिद्धौर के नाम रहा.

खेल प्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

दोनों मुकाबलों में रेफरी की जिम्मेदारी श्रवण मंडल ने निभाई. प्रतियोगिता के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे मैच के दौरान तालियों और जयकारों से मैदान का माहौल जीवंत बनाए रखा.

खेल प्रतिभाओं को मिला मंच

Lakhisarai Football Tournament: आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. साथ ही युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी विकसित होती है.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन