स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक कार्यों की हुई समीक्षा

Updated at : 24 Feb 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस पर चर्चा की गयी. जिसमें यह बताया गया कि यह प्रोग्राम चार मार्च को कराया जाना है. जिसमें सभी बच्चों को अपने सामने में क्रीमी कि दवा खिलाई जानी है.

विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा के बाद दिये कई निर्देश चार मार्च को सभी बच्चों को क्रीमी की दवा खिलाने का दिया निर्देश लखीसराय.डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ. जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला लेखा प्रबंधक, प्रभारी जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, संबंधित कार्यक्रम के पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक इत्यादि मौजूद थे. बैठक में डीएम के द्वारा कई निर्देश दिये गये. बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस पर चर्चा की गयी. जिसमें यह बताया गया कि यह प्रोग्राम चार मार्च को कराया जाना है. जिसमें सभी बच्चों को अपने सामने में क्रीमी कि दवा खिलाई जानी है. किसी को भी घर ले जाने के लिए दवा नहीं देनी है. सबको आशा अपने सामने दवा खिलायेगी और इस दिन जो बच्चा छुट जायेगा उन्हें सात मार्च को दवा खिलाया जायेगा और इसकी रिपोर्टिंग आशा को करनी है. कार्यक्रम के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थान में एक क्विक रिस्पांस टीम बनायेंगे. जो किसी भी तरह कि प्रतिकूल परिस्थिति में आवश्यक सहयोग प्रदान कर सके. वहीं एनसीडी समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पुरे बिहार में स्पेशल 40 दिन का एनसीडी स्क्रीनिंग का अभियान चलाया जा रहा है. जिसका प्रत्येक दिन का लक्ष्य 8545 प्रत्येक दिन प्राप्त किये आने का निर्देश दिया गया है. जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला से प्रत्येक दिन डीएम लखीसराय के समक्ष एनसीडी, टीबी और आयुष्मान भारत का रिपोर्ट के साथ समीक्षा कि जानी है. वहीं डीएम के द्वारा ज्यादा से ज्यादा एनसीडी स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया गया. एनबीसीसी, एनबीएसयू और एसएनसीयू के प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा कमजोर बच्चों को भर्ती कराते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया. जिस कार्य हेतु आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर सभी ब्लॉक में आशा, एएनएम, जीविका आंगनबाड़ी सेविका और शिक्षिका के सम्मानित किया जायेगा. जिन्होंने एनबीसीसी, एनबीएसयू और एसएनसीयू आदि कार्य में बेहतर प्रदर्शन किया है और आगे और भी अच्छा कार्य करने के लिए उनको प्रेरित किया जाना है. जेबीएसवाई बैकलॉग की समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा बताया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थान से प्रत्येक सोमवार को वैसी महिला जिनका प्रसव के पश्चात आधार और खाता नंबर नहीं मिला है उनकी सूची संबंधित बीडीओ के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनसे सहयोग लेते हुए सभी महिलाओं का सहयोग राशि उनके खाते पर स्थानांतरित करवाना सुनिश्चित करते हुए शत प्रतिशत बैकलॉग समाप्त करने का निर्देश दिया गया. टीबी से ग्रसित मरीज को पोषण अभियान के तहत उनको पोषाहार प्रदान किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन