परीक्षा परिणामोत्सव सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान रामानुज कुमार ने की.
9वीं व 11वीं के बच्चों का रिजल्ट घोषित हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय हलसी में शुक्रवार को परीक्षा पर प्रशासन, अभिभावक-शिक्षक संवाद एवं बिहार इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करने को लेकर मेधा सम्मान समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान व भाषण द्वारा प्रारंभ की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य रामानुज कुमार ने किया. जबकि संचालन सुमन कुमार द्वारा की गयी. वर्ग नवम एवं 11वीं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इस अवसर पर बिहार बोर्ड में अव्वल अंक लाकर विद्यालय सहित प्रखंड का नाम रोशन करने वाले बच्चों को विद्यालय के वरीय शिक्षक सहित उपस्थित अभिभावकों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया. साथ ही वर्ग नवम एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उच्चतम अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. वहीं नवम के वार्षिक परीक्षा फल में प्रथम स्थान श्वेता रानी, द्वितीय स्थान खुशबू कुमारी व तृतीय स्थान सोनाली कुमारी एवं विज्ञान विषय से 11वीं में प्रथम स्थान मुस्कान कुमारी, द्वितीय स्थान मोहित कुमार एवं तृतीय स्थान वर्षा दास एवं एग्रीकल्चर से 11वीं में प्रथम स्थान दिवाकर कुमार, द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार एवं तृतीय स्थान धीरज कुमार, 11वीं आर्ट विषय से प्रथम स्थान सुप्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान चुलबुल कुमारी एवं तृतीय स्थान स्वीटी कुमारी एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राहुल कुमार इंटरमीडिएट साइंस विषय में सोनू कुमार एवं आर्ट्स विषय में मुकुल नोनिया उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान रामानुज कुमार ने की. वहीं प्रभाकर पांडेय, राजेंद्र यादव एवं रंजीत पांडेय ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विद्यालय में हो रहे शैक्षणिक बदलाव के साथ सह शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति एवं अनुशासन अनुकरणीय है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं विद्यालय की गतिविधि पर आधारित लघु फिल्म एवं पीपीटी वंदना कुमारी एवं विक्की राजा द्वारा की गयी. वहीं मेधा सम्मान कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सुमन कुमार ने किया. कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुज कुमार, वंदना कुमारी, विक्की, राजा, अनुप्रिया राय, कामता कुमार, शकील अहमद व शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




