बेनीपुर में बना रेलवे अंडरपास हुआ चालू, राहत

Updated:
विज्ञापन

फरवरी 2024 में किया गया था अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन

पीरीबजार. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन के बेनीपुर स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 24 के पास नवनिर्मित अंडरपास को शनिवार से चालू कर दिया गया है. उक्त अंडरपास से वाहनों का आना जाना शुरू हो गया. वहीं अंडरपास के चालू होने से रेलवे क्रॉसिंग के पास लोगों को इंतजार से निजात मिलेगी. इसके साथ ही जाम लगने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा. बता दें कि कई गांव के लोग के साथ-साथ धरहरा से कजरा जाने तथा पीरी बाजार से धरहरा जाने के लिए ट्रेन के आवागमन के समय फाटक के पास घंटों फजीहत होती थी. सबसे ज्यादा मरीज और अन्य जरूरी कार्य वाले लोगों को समस्या होती थी. रेल अंडरपास के चालू होने से अब लोग जाम से राहत महसूस कर रहे हैं. बता दें कि फरवरी 2024 में उक्त अंडरपास का शिलान्यास किया गया था. फिलहाल अभी अंडरपास में पानी नहीं जमने की व्यवस्था के साथ साथ शेड लगाने का कार्य बचा हुआ है. उम्मीद है कि साल 2025 में ही पूरी तरह से कार्य पूरा कर लिया जायेगा. फिलहाल लोगों की समस्या को देखते हुए अंडरपास चालू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन