हर हाल में योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचायें

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों के कार्य की समीक्षा डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ की गयी. मुख्य सचिव ने सरकार की संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ हर हाल में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए. कहा जनहित को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्य में गति लायें. समीक्षा बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी सुमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, डीपीआरओ विनोद प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, अधीक्षक मद्य निषेध विभा कुमारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन