जलछाजन यात्रा कार्यक्रम को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated at : 25 Feb 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
जलछाजन यात्रा कार्यक्रम को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी

प्रखंड के किरणपुर पंचायत में मध्य विद्यालय ऋषि पहाड़पुर के स्कूली बच्चों द्वारा जलछाजन यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के किरणपुर पंचायत में मध्य विद्यालय ऋषि पहाड़पुर के स्कूली बच्चों द्वारा जलछाजन यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गयी. कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग भूमि संरक्षण प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जलछाजन विकास 2.0 परियोजना अंतर्गत किया गया. प्रभात फेरी में पंचायत के मुखिया शैलेंद्र कुमार के अलावा विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक, भूमि संरक्षण कार्यालय लखीसराय से तकनीकी विशेषज्ञ सामाजिक उत्प्रेरक एवं कर्मी उपस्थित रहे. प्रभात फेरी में विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 100 बच्चे हाथों में बैनर एवं तख्ती थामे जंगल बचाओ, जल बचाओ, वर्षा का पानी बचाओ, पेड़ पौधा बचाओ आदि नारे लगा रहे थे. प्रभात फेरी के दौरान स्कूली बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन