धनौरी गांव से महुआ शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई थी कि पंकज मांझी अपने घर में शराब रखकर बेचता है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. एसआई खुर्शीद आलम के नेतृत्व में स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौरी गांव से आठ लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले तेतर मांझी के पुत्र शराब तस्कर पंकज मांझी को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 80/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई थी कि पंकज मांझी अपने घर में शराब रखकर बेचता है. सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया. यहां पंकज मांझी के घर से 250 मिलीलीटर का 32 पाउच महुआ शराब जब्त किया गया. शुक्रवार को शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन