किऊल रोड में नाला निर्माण के लिए लोग हटा रहे अतिक्रमण
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
किऊल रेलवे स्टेशन तक जाने वाली खगौर रोड के दोनों किनारे नाला का निर्माण कराने के लिए लोगों द्वारा खुद अतिक्रमण हटाया जा रहा है.
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने लोगों से की अतिक्रमण हटाने की अपील
लखीसराय. किऊल रेलवे स्टेशन तक जाने वाली खगौर रोड के दोनों किनारे नाला का निर्माण कराने के लिए लोगों द्वारा खुद अतिक्रमण हटाया जा रहा है. खगौर रोड के दोनों किनारे नाला का निर्माण को लेकर सीओ सुप्रिया आनंद द्वारा अंचल अमीन से मापी कराया गया. मापी कराकर अतिक्रमित जगह को मुक्त करने के लिए चिन्हित भी किया गया है. इसके साथ ही अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों को कहा गया है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वाले लोग अगर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो अतिक्रमण हटाने में जो खर्च होगा, वह राशि अतिक्रमणकारियों से वसूल की जायेगी. इस बात से भयभीत लोगों ने अतिक्रमित जगह से खुद अतिक्रमण हटा रहे है, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा अभी भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. जिससे कि नाला निर्माण कराने में विलंब हो रही है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा पिछले 11 जनवरी 2025 को ही नाला निर्माण का शिलान्यास किया जा चुका है, लेकिन सड़क के फुटपाथ अतिक्रमित होने के कारण नाला निर्माण में बाधा आ रहा है. नाला का निर्माण के लिए अतिक्रमित फुटपाथ को कुछ खाली किया जा रहा है एवं कुछ लोग खाली करने का अभी मन ही बना रहे हैं, जबकि अभी भी खगौर सड़क पर कीचड़ और पानी जमा है. जिससे कि कई बार ई-रिक्शा पलट गयी है. इस संबंध में अंचलाधिकारी सुप्रिया आनंद ने बताया अतिक्रमण फुटपाथ को खाली करने के स्थानीय लोगों से कहा जा रहा है. जल्द ही अगर फुटपाथ खाली नहीं हुआ तो कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










