तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला DGP, रिटायरमेंट से एक दिन पहले सरकार ने दिया तोहफा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Dec 2025 9:50 PM

विज्ञापन

आईपीएस तदाशा मिश्रा, फोटो एक्स

Tadasha Mishra: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी तदाशा मिश्रा को सोमवार को झारखंड का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया. इससे पहले कार्यवाहक के रूप में डीजीपी का पद संभाल रही थीं. सरकार ने नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव किया और उन्हें पद सौंपा.

विज्ञापन

Tadasha Mishra: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड सरकार ने डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है. अभी वह प्रभारी डीजीपी थी. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है. इसके साथ ही तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली महिला डीजीपी भी बन गई हैं.

रिटायरमेंट से एक दिन पहले मिला तोहफा

आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को रिटायर कर रही थीं. लेकिन ठीक एक दिन पहले उन्हें राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. इसके लिए सरकार ने राज्य सरकार की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 में संशोधन किया.

अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद तदाशा मिश्रा बनी थीं कार्यवाहक डीजीपी

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी तदाशा मिश्रा को इसी साल 6 नवंबर को झारखंड का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था. अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद यह नियुक्ति की गई थी. अनुराग गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था. उनकी सेवानिवृत्ति छह नवंबर 2025 से मानी गई. गुप्ता को विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने झारखंड के डीजीपी पद से हटा दिया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola