आजाद के शतक से पटना विजयी, मधेपुरा ने जमुई को हराया

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 06 Jun 2026 6:40 PM

विज्ञापन

क्रिकेट खेल में जब को मुकाबला होता है तो खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिलती है. खिलाड़ियों के दमदार प्रर्दशन ने बड़हिया में उत्साह का माहौल बना दिया.

विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे एवं सातवें लीग मैच में मधेपुरा और बमबम 11 पटना की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. छठे लीग मैच में मधेपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.4 ओवर में 164 रन बनाये.

बड़हिया के प्रतिनिधि के अुसार

स्थानीय मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे एवं सातवें लीग मैच में मधेपुरा और बमबम 11 पटना की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. छठे लीग मैच में मधेपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.4 ओवर में 164 रन बनाये. अफजल ने 43, महबूब आलम ने 24 तथा अजूबा ने मात्र आठ गेंदों पर 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जमुई की ओर से सन्नी आर्चर और विपुल ने तीन-तीन विकेट लिये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम 9.3 ओवर में 78 रन पर सिमट गयी. विवेक ने सर्वाधिक 35 रन बनाये। मधेपुरा की ओर से अभिजीत ने चार और अजूबा ने दो विकेट चटकाये. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अजूबा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं नेपाल की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके महबूब आलम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे.

सातवें लीग मैच में बमबम 11 पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से आजाद खान ने शानदार 119 रन की शतकीय पारी खेली, जो इस सत्र का पहला शतक रहा. जवाब में पीयूष 11 शेखपुरा की टीम 14 ओवर में दो विकेट पर 177 रन ही बना सकी. पीयूष और राहुल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. पटना ने यह मुकाबला 40 रन से अपने नाम कर लिया. शानदार शतकीय पारी के लिए आजाद खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन