किऊल-जमालपुर एवं किऊल-जसीडीह रेलखंड पर मेगा ब्लॉक से यात्री हलकान

किऊल-जमालपुर एवं किऊल-जसीडीह रेलखंड पर मेगा ब्लॉक से यात्री हलकान
लखीसराय. किऊल एवं लखीसराय होकर अप-डाउन से गुजरने वाली ट्रेन के विलंब के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दूर दराज से पहुंचे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. किऊल-जमालपुर एवं किऊल-जसीडीह रेलखंड पर फुटओवरब्रिज एवं रेल के अन्य कार्य के लिए छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. जिसके कारण सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक किऊल होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सका. जमालपुर से किऊल होकर गुजरने वाली भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस पांच बजकर नौ मिनट पर किऊल पहुंची. वहीं उसके बाद भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला किऊल पहुंची. जबकि जसीडीह से पटना की ओर जाने वाली ट्रेन अकाल तख्त एक्सप्रेस छह बजे के बाद के बाद किऊल पहुंची. किऊल-जमालपुर एवं किऊल-जसीडीह रेलखंड पर मेगा ब्लॉक रहने के कारण मोकामा, किऊल एवं पटना से खुलने वाली एवं जमालपुर जसीडीह की ओर जाने वाली अधिकांश मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. जिससे कि लोकल यात्रियों को अपना यात्रा रद्द करना पड़ा. किऊल स्टेशन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म के सतह पर लेटकर आराम फरमाते हुए नजर आ रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




