समृद्धि यात्रा में दिखी नारी शक्ति की भागीदारी

समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में इस बार नारी शक्ति का खास उत्साह देखने को मिला
-सुबह से ही महिलाओं की उमड़ पड़ी भीड़
कजरासमृद्धि यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में इस बार नारी शक्ति का खास उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं पंडाल में पहुंच गयी थीं. सुबह करीब आठ बजे से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया था और देखते ही देखते कुर्सियां भरने लगीं. करीब 10 बजे तक स्थिति यह हो गयी कि पूरा पंडाल महिलाओं से खचाखच भर गया. दूर-दराज के गांवों से आयी महिलाएं समय से पहले ही अपनी जगह सुनिश्चित करने में लगी थीं. कई महिलाएं समूह बनाकर आयी थीं और कार्यक्रम को लेकर उनमें खासा उत्साह नजर आ रहा था.
धूप में भी उत्साह नहीं हुआ कमपंडाल भर जाने के बाद भी महिलाओं का आना जारी रहा. जो महिलाएं बाद में पहुंचीं, उन्हें पंडाल के अंदर खड़े होकर ही कार्यक्रम सुनना पड़ा. 11 बजे के बाद आने वाली महिलाओं को तो पंडाल के बाहर ही धूप में खड़े रहकर मुख्यमंत्री का भाषण सुनना पड़ा. तेज धूप के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे समय कार्यक्रम में डटी रहीं. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि स्वरोजगार को लेकर मिलने वाली 10 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनमें नया उत्साह भरा है. कई महिलाओं का कहना था कि इस राशि से वे छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही हैं, जिससे उनके परिवार की आमदनी बढ़ेगी. संगीता कुमारी जीविका दीदी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है. पहले हम घर तक सीमित रहते थे, लेकिन अब सरकार की योजनाओं से हमें भी कुछ करने का हौसला मिला है .
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह साफ नजर आया कि अब ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं जागरूक हो रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आ रही हैं. कुल मिलाकर, समृद्धि यात्रा के इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है. तेज धूप और भीड़ के बावजूद महिलाओं का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान बना रहा, जो इस बदलते दौर की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




