पंचायत वार सभी जदयू बूथ कमेटियों की होगी समीक्षा

पंचायत वार सभी जदयू बूथ कमेटियों की होगी समीक्षा
सूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के सलेमपुर रोड स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी की पार्टी के पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक हुई. जिसमें जिला संगठन प्रभारी राजेश कुशवाहा के अलावे जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार ने किया. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में पार्टी द्वारा बूथ कमेटी का गठन किया गया है. जिसकी समीक्षा की जानी है. पंचायत बार सभी बूथ कमिटी की समीक्षा होनी है. इसके लिए सभी पंचायत में प्रखंड कमेटी द्वारा पंचायत प्रभारी बनाये गये हैं. जो अपने-अपने पंचायत में पंचायत अध्यक्ष के साथ मिलकर बूथ कमेटी की समीक्षा करेंगे. बैठक में इसे लेकर आवश्यक चर्चा की गयी और जानकारी साझा किया गया. मौके पर प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, सूर्यगढ़ा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर ठाकुर सभी पंचायत के अध्यक्ष मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




