अशोक धाम महोत्सव में होगी चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के 49 वें प्राकट्य दिवस पर आगामी सात से नौ अप्रैल तक आयोजित त्रिदिवसीय अशोक धाम महोत्सव में दूसरे दिन मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं की शिव शक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

लखीसराय. श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के 49 वें प्राकट्य दिवस पर आगामी सात से नौ अप्रैल तक आयोजित त्रिदिवसीय अशोक धाम महोत्सव में दूसरे दिन मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं की शिव शक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. अंतिम दिन बुधवार को ‘लखीसराय में पर्यटन की संभावनाएं’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं श्लोक वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. इसके आयोजन की जवाबदेही डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा शिक्षा विभाग को दी गयी है. डीइओ यदुवंश राम ने बताया कि महोत्सव के द्वितीय एवं तृतीय दिन आयोजित स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता के लिए उमवि फदरपुर बड़हिया के शिक्षक पीयूष कुमार झा को डीएम की सहमति से नोडल शिक्षक बनाया गया है. इस हेतु जिले के सभी विद्यालयों के प्रधान को आदेशित किया गया है. प्रतियोगिता की सफलता हेतु जिले के सभी संस्कृत शिक्षकों को महोत्सव में तीनों दिन उपस्थित रहने तथा अपने विद्यालय से अनिवार्य रूप से छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु निर्णायकों की जवाबदेही तय की गयी है. अव्वल प्रतिभागियों को समापन समारोह में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन