ePaper

एक शराब तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

Updated at : 13 Aug 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
एक शराब तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने एक शराब तस्कर व नौ शराबियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने एक शराब तस्कर व नौ शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान लखीसराय थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला में छापेमारी के दौरान ढाई लीटर देसी शराब के साथ उसी मुहल्ले के वार्ड नंबर 12 निवासी बंगाली दास के पुत्र सह शराब तस्कर जीतो कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं संतर मुहल्ला वार्ड नंबर 13 के निवासी स्व. रामचंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र पप्पू कुमार गुप्ता व दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी कारी लाल देव के पुत्र गौतम कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. लखीसराय थाना क्षेत्र के ही धर्मरायचक मुहल्ले में छापेमारी के दौरान शराब के नशे में वार्ड नबर छह निवासी चुलाई साव के पुत्र गंगा राम व उसी वार्ड के लखन साव के पुत्र रतन साव को को गिरफ्तार किया गया. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान के पास छापेमारी के दौरान लखीसराय थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला वार्ड नंबर दो के निवासी कृष्ण राम के पुत्र कन्हैया कुमार एवं उसी वार्ड के राहुल मिस्त्री के पुत्र राहित शर्मा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जबकि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दोकरिया मोड़ में छापेमारी के दौरान कजरा थाना क्षेत्र के कानीमोह वार्ड नंबर दो निवासी गुलो कोड़ा के पुत्र परमेश्वर कोड़ा एवं उसी वार्ड के रामबालक कोड़ा के पुत्र प्रकाश कोड़ा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. वहीं बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर से उसी गांव के निवासी मनोज सिंह के पुत्र रंजन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच के उपरांत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन