एक शराब तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एक शराब तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जहां एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, वहीं पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना में छापेमारी के दौरान हलसी थाना क्षेत्र के बरदोखर वार्ड नंबर दो निवासी अजय साव के पुत्र संजय कुमार को 21 लीटर बीयर एवं तीन लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से हेवर्ड 5000 कंपनी की पांच सौ एमएल की 42 पीस बीयर बरामद की गयी है. जबकि रॉयल स्टैग कंपनी की 750 एमएल की तीन बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके अलावा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना वार्ड नंबर छह निवासी अर्जुन दास उत्तम कुमार, उसी गांव के राजकुमार दास के पुत्र रितेश दास, डोमारी दास के पुत्र राज कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के ही लैला मोड़ से नवाबगंज निवासी नथुनी साव के पुत्र करण साव उसी गांव के सोनू साव के पुत्र रोहित कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन