नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता का  फंदे से लटका मिला शव

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा के वार्ड संख्या सात में एक नवविवाहिता का उसके घर में फंदे से लटका शव मिला

विज्ञापन

तीन-चार माह पूर्व हुई थी प्रेम-प्रसंग में शादी

मेदनीचौकी

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा के वार्ड संख्या सात में एक नवविवाहिता का उसके घर में फंदे से लटका शव मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मेदनीचौकी पुलिस ने फंदे से लटके शव को उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेजा. फिर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा. घटना शुक्रवार शाम छह बजे के आसपास की है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया मृतक की पहचान देवघरा निवासी राकेश कुमार की नवविवाहित पत्नी करिश्मा कुमारी के रूप में की गयी. बताया गया कि लड़का-लड़की दोनों नाबालिग है. मृतका का मायके मुंगेर जिला के धरहरा गोविंदपुर गांव में है. जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर मायके से मां-बाप व चाचा आदि परिजन देवघरा पहुंचा और मृतक के ससुराल वाले लड़का सहित सभी परिवार पर लड़की को दहेज के लिए मार कर फंदे से लटका देने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया. संदेहास्पद घटना में पुलिस अनुसंधान कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. मायके धरहरा वाले शव को एनएच पर रखकर जाम करने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंच कर थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के साथ पुलिस टीम ने उसे निष्क्रिय कर दिया. 2025 छठ पूजा के बाद तीन-चार माह पूर्व ही मृतक की शादी प्रेम-प्रसंग में हुई थी. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद मृतक के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन