मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर सूर्यगढ़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर सूर्यगढ़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल मुख्य रूप से शामिल हुए.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. 19 मार्च को सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा सोलर पावर प्लांट में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को सूर्यगढ़ा स्थित जदयू कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार ने किया. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा क्षेत्र के विकास की नई संभावनाओं को लेकर आ रही है, इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है. इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन, स्वागत, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर टीमों का गठन किया गया. साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी कहा गया कि समृद्धि यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक में जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला संयोजक अजय पटेल, जदयू प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता शिव शंकर निराला, जदयू नेता सह वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, भाजपा के सूर्यगढ़ा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा, जदयू नेता इंजीनियर दीपक पटेल, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामविलास मांझी, लोजपा-रामविलास पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. इसके पहले कार्यकर्ताओं ने जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल आदि को फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. ———————————————————————————————————————–

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन