विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 9:40 PM

विज्ञापन

शहर के कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 स्थित हनुमान नगर में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 स्थित हनुमान नगर में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जहर खाने के बाद विवाहिता को टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक-बड़हिया रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस ने निजी क्लीनिक पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 19 स्थित हनुमान नगर निवासी मनोज मंडल के 25 वर्षीय पत्नी छोटी कुमारी ने घरेलू विवाद को लेकर जहर खा लिया था. इस संबंध में टाउन थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की एक महिला के जहर खाने का मामला सामने आने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन