विक्रमशिला एक्सप्रेस से दिल्ली से सूर्यगढ़ा लौट रहा था युवक, रास्ते से हुआ लापता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 7:11 PM

विज्ञापन

विक्रमशिला एक्सप्रेस से दिल्ली से सूर्यगढ़ा लौट रहा था युवक, रास्ते से हुआ लापता

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के नयाटोला जकड़पुरा निवासी अजय कुमार दिल्ली से ट्रेन द्वारा सूर्यगढ़ा आने के क्रम में रास्ते से लापता है. लापता युवक नया टोला जकड़पुरा निवासी चालक देवू राम का पुत्र है. वह दिल्ली में मजदूरी करता था. युवक के पिता ने बताया कि बीते रविवार को 12367 अप आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस से अजय कुमार दिल्ली से वापस अपने घर सूर्यगढ़ा आ रहा था. सोमवार की तड़के चार बजे तक वह परिवार के लोगों के संपर्क में था. युवक के पिता ने बताया कि उन्हें अजय के पटना तक पहुंचाने की जानकारी है. इसके पश्चात परिवार से लोगों से उसका संपर्क भंग हो गया, तब से युवक का परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. तीन दिन गुजर गये युवक अब तक घर नहीं लौटा. घटना के बाद से परिजनों में चिंता व्याप्त है, परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन