पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: आयुक्त

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 17 Mar 2026 6:27 PM

विज्ञापन

विशेष रूप से जुलूस मार्गों के सत्यापन, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर बल दिया गया.

विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त ने ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती को लेकर की वीसी की माध्यम से बैठक

सभी जगहों पर शांति समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने पर दिया बल

लखीसराय. मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान आयुक्त श्री मीणा ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में विशेष रूप से जुलूस मार्गों के सत्यापन, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर बल दिया गया. आयुक्त ने कहा कि सभी जिलों में शांति समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाय तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाय, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो. इसके साथ ही, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को 24×7 सक्रिय रखने एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश भी दिये गये. वीडियो कांफ्रेंसिंग में लखीसराय जिला से जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके साथ ही लखीसराय सहित मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी जुड़े.

————————————————————————————————–

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन