महाशिवरात्रि आज, तैयारी पूरी,जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की संयुक्त बैठक

Updated at : 25 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, तैयारी पूरी,जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की संयुक्त बैठक

अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बैठक की गयी.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं शिव बारात और पूजा-अर्चना को लेकर हुई चर्चा

लखीसराय. शहर के चर्चित धार्मिक स्थल अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बैठक की गयी. बैठक में बुधवार को महाशिवरात्रि मनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा लाइन में लगाकर एक-एक व्यक्ति भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे. जबकि मंदिर परिसर एवं मंदिर के बाहर दंडाधिकारी नियुक्त रहेंगे. मंदिर परिसर के अंदर एवं बाहर असामाजिक तत्व पर तीसरी नजर सीसीटीवी कैमरा से पैनी नजर रखी जायेगी. सीसीटीवी के माध्यम से स्क्रीनिंग के लिए अलग-अलग कर्मी को नियुक्त किया गया है. बैठक में उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को किन-किन स्थल पर तैनात रहना है, सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी. बैठक में कहा गया कि बालगुदर गेट से लेकर मंदिर तक पुलिस कर्मी एवं मजिस्टेट नियुक्त रहेंगे, जो असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखेंगे. वहीं बीएड कॉलेज एवं बालगुदर गेट के अंदर किसी भी प्रकार के वाहन का सुबह आठ बजे से प्रवेश वर्जित है, सुबह आठ बजे से रुद्राभिषेक एवं अन्य सरकारी पूजा शुरू कर दिया जायेगा, जो 10 बजे सुबह तक पूजा-अर्चना को जायेगी. जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट्ट खोल दिया जायेगा. मंदिर परिसर से अपराह्न ढाई बजे शिव बारात निकाली जायेगी. शिव बारात मंदिर के मुख्य द्वार से बायें होते बालगुदर स्थित एनएच 80 होते विद्यापीठ चौक पहुंचेगी, जिसके बाद पुरानी एवं नयी बाजार होकर बड़ी दुर्गा स्थान पहुंचकर पुनः लौटते हुए पचना रोड एवं बायपास होकर मंदिर पहुंचेगी. रात्रि 10 एवं 11 बजे के बीच शिव-पार्वती विवाह शुरू हो जायेगा जो रात्रि के ढाई बजे तक होगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना शुरू होगी. बैठक में एसपी अजय कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, वरीय समाहर्ता शशि कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ अमित कुमार, प्रबंधन समिति के राजेंद्र सिंघानिया, शंभू सिंह, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रो मनोरंजन कुमार सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

——————————————————————————————–सजने लगे शहर एवं गांव के शिवालय, तैयारियां अंतिम चरण में लखीसराय. महाशिवरात्रि बुधवार को मनाया जाना है, इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है. शहर एवं गांव के शिवालयों को रंग-बिरंगे फूल एवं बल्ब मरकरी आदि लगाये गये है. किऊल जीआरपी बैरक परिसर स्थित शिव मंदिर को आकर्षित रूप से सजाया गया है. वहीं शहर के ब्लॉक परिसर थाना चौक, मोटका महादेव, पचना रोड स्थित गुप्तेश्वर मंदिर एवं समाहरणालय स्थित शिव मंदिर को सजाया गया है. जबकि बड़हिया, पिपरिया,चानन सूर्यगढ़ा,रामगढ़ चौक के अलावा हलसी प्रखंड के विभिन्न गांव में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां की गयी है. महाशिवरात्रि को लेकर कई जगहों पर सांस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.

————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन