ePaper

Bihar News: लखीसराय में गंगा में नहा रहे शख्स की डूबने से मौत, 6 दिन बाद थी बेटे की शादी

Updated at : 01 Jun 2025 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
lakhisarai news

घटनास्थल पर पुलिस व मृतक के परिजन

Bihar News: बिहार के लखीसराय में एक शख्स की मौत डूबने से हो गयी. अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए नवादा जिले के 45 वर्षीय सतेंद्र महतो गहरे पानी में जाकर हादसे का शिकार बन गए. उनके बेटे की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली थी.

विज्ञापन

Bihar News: लखीसराय जिले में रविवार की सुबह नहाने के दौरान एक शख्स हादसे का शिकार बन गया. नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. बड़हिया में गंगा घाट पर यह हादसा हुआ है. जहां स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने पर एक व्यक्ति डूब गया और उसकी मौत हो गई. मृतक के बेटे की शादी 6 दिन बाद होने वाली थी.

परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए, हादसे का शिकार बने

घटना बड़हिया कॉलेज के पास गंगाघाट की है, जहां 45 वर्षीय सतेंद्र महतो अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे. सतेंद्र महतो नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के पेनरी गोरातर गांव के रहने वाले थे.

ALSO READ: बिहार में दरिंदों को फांसी पर लटकाने का फरमान, सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हुई थी हत्या

बेटे की शादी से पहले घर में पसरा मातम

सूत्रों के मुताबिक, सतेंद्र महतो के बड़े बेटे की शादी आगामी 7 जून को तय थी. उसी की तैयारी के सिलसिले में वह पत्नी और परिजनों के साथ बड़हिया आए थे.

गोताखोरों ने गंगा से निकाली लाश

सतेंद्र महतो रविवार को गंगा स्नान करने आए. इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. वहीं दूसरी ओर, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी.

पुलिस ने शव बरामद किया

घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पूर्णिया जिले में डूबने से दो बच्चियों की मौत

पूर्णिया जिले में भी डूबने से दो बच्ची की मौत हुई है. जलालगढ़ थानाक्षेत्र के डिमिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित मझोल टोल में में बीती शाम दो बच्ची की मौत पोखर में डूबने से हो गई. मृतकों में डिमिया के वार्ड संख्या 6 निवासी धीरे ऋषि की सात वर्षीय बेटी और सुरेन ऋषि की आठ वर्षीय बेटी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्ची गांव में ही वरदान पोखर पर गई थी. इस क्रम में एक बच्ची पोखर में डूबने लगी. दूसरी बच्ची ने बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही डूब गई.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन