19 फरवरी को किऊल-प्रयागराज जंक्शन के बीच चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

Updated at : 13 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
19 फरवरी को किऊल-प्रयागराज जंक्शन के बीच चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

किऊल और प्रयागराज जंक्शन के मध्य एक ट्रिप कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

लखीसराय. श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में किऊल और प्रयागराज जंक्शन के मध्य एक ट्रिप कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि गाड़ी संख्या 03213 किऊल-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 19.02.2025 को किऊल से 11.00 बजे प्रस्थान कर 22.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03214 प्रयागराज जंक्शन-किऊल कुंभ स्पेशल दिनांक 19.02.2025 को प्रयागराज जंक्शन से 22.35 बजे खुलकर अगले दिन 13.00 बजे किऊल पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन लखीसराय, शेखपुरा, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन