प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated at : 21 Apr 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत चौरही गांव में तीन दिवसीय श्रीश्री 1008 भगवती प्राणप्रतिष्ठा आयोजन को लेकर प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत चौरही गांव में तीन दिवसीय श्रीश्री 1008 भगवती प्राणप्रतिष्ठा आयोजन को लेकर प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशशोभा पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारणों के साथ मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, बल्लोपुर पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डब्लू एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ किया गया. भगवती नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जलाभिषेक वेदाचार्य बनारस से आये आचार्य सच्चिदानंद महाराज के द्वारा किया गया. भव्य कलश शोभा यात्रा नवनिर्मित मां भगवती मंदिर से 151 कुमारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं के साथ निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में दर्जनों घोड़ा, गाजे बाजे एवं भगवा ध्वज, बैनर के साथ लोग शामिल थे. कलश शोभा यात्रा पूरे नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचा गया. भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह पर नींबू पानी, शरबत एवं पानी की उचित व्यवस्था रखी गयी थी. कलश शोभा यात्रा नवनिर्मित मंदिर से निकल कर ग्रामीण तालाब में ब्राह्मणों के वैदिक उच्चारण एवं मुख्य जजमान सौरभ कुमार व उनकी अर्धांगिनी अमिता देवी एवं सहायक जजमान धनंजय भगत एवं उनके अर्धांगिनी अर्चना कुमारी के द्वारा विधिवत जलाभिषेक कराया गया. वहीं आयोजन के तहत श्रद्धालुओं के लिए संध्या में वृंदावन से प्रवचनकर्ता पंकज शास्त्री के द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया है. जबकि मशहूर गायक एवं गायिका भी अपने मुधर संगीत से लोगों का मनोरंजन करेंगे. मौके पर योगेंद्र मंडल, रोहित कुमार, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, ललन प्रसाद सिंह, शशि भूषण सिंह, सेवानिवृत्त डीपीओ सतीश शर्मा, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, विपिन सिंह, दीपक कुमार, केवी सिंह, अजय राम, प्रभाकर कुमार, वीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, त्रिपित सिंह एवं सैकड़ों ग्राम वासी कार्यक्रम में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन