हनुमान जी की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

जिसमें हनुमान जी की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी एवं अखंड रामधुनी व रामचरितमानस की पाठ की जायेगी.

विज्ञापन

251 कन्याएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में हुए शामिल रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के अकौनी गांव में हनुमंत लाल जी के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 251 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञ का शुभारंभ ग्राम पंचायत बिल्लो पंसस भुनेश्वर यादव व सरपंच सुजाता देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. इस दौरान प्रखंड के समस्त ग्रामीणों की ओर से उमेश पासवान एवं साधु यादव द्वारा अंग वस्त्र देकर पंसस एवं सरपंच को सम्मान किया गया. वहीं आचार्य गौरी शंकर पांडेय, अंकुश शास्त्री, गोपाल कुमार, गौतम पांडेय एवं सदानंद पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से मंत्र उच्चारण करते हुए यजमान रामचंद्र पासवान, सुखदेव महतो के द्वारा पूजा पाठ की गयी. गांव के पास शिव मंदिर के निकट के तालाब से जल भरकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए ढोल बाजे नगाड़े के साथ ध्वज पताका लेकर पूरे गांव परिभ्रमण करते हुए पुन: यज्ञशाला के पास कलश को रखा गया. ग्रामीण बच्चू यादव, अर्जुन पासवान, रामाकांत पासवान, योगेंद्र पासवान, सेवक पासवान, संतोष पासवान आदि ने बताया कि यह यज्ञ लगातार छह दिनों तक चलेगा, जिसमें हनुमान जी की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी एवं अखंड रामधुनी व रामचरितमानस की पाठ की जायेगी. वहीं यज्ञ के अंत में हवन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन