अखंड रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 06 Apr 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
अखंड रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

अखंड रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शरमा के बरतारा गांव में 24 घंटे का अखंड रामधुनी को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें 111 कन्याएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं. आचार्य रामकुमार पांडेय व यजमान के रूप में संजू मिस्त्री शामिल हुए. सूर्य नारायण घाट पूरबा पोखर बरतारा से जल भरकर ध्वज पताका, गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे गांव का परिभ्रमण किया एवं पुनः यज्ञशाला के निकट जाकर कलश रखा गया. अखंड रामधुन यज्ञ में बरतारा गांव के ग्रामीण पूर्व उप प्रमुख नंदन रविदास, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजीत साहू, परमानंद महतो, दिनेश महतो, प्रमोद महतो, चौकीदार रामविलास पासवान, शंकर महतो, अमित महतो, सोनू कुमार, धर्मेंद्र महतो, गुलशन कुशवाहा, महेश्वर शर्मा, सकलदीप साह, पंकज कुशवाहा, संतोष साहू, बलराम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. आचार्य रामकुमार पांडेय ने बताया कि कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर जग उतर ही पारा. इस काली काल में प्रतिदिन भगवान के नाम लेने मात्र से ही सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन