नाथ पब्लिक स्कूल में कला मंच सह वाचनालय का उद्घाटन

Updated at : 02 Mar 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
नाथ पब्लिक स्कूल में कला मंच सह वाचनालय का उद्घाटन

नाथ पब्लिक स्कूल में कला मंच सह वाचनालय का उद्घाटन

विज्ञापन

लखीसराय. जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ सुचित कुमार ने कहा है कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पृश्यता का दंश झेलते हुए अमेरिका और ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं विधि विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, वे 11 सौ भाषाओं के जानकार थे. डॉ सुचित कुमार रविवार को नाथ पब्लिक स्कूल में डॉ भीमराव आंबेडकर वाचनालय सह कला मंच के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. शिक्षक विद्या सागर राजवीर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ सुचित कुमार ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है कि जो पियेगा वह दहाड़ेगा. उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र से वंचित समाज को जागरूक करने की अपील की. इससे पहले स्कूल के डायरेक्टर विश्वनाथ प्रसाद ने स्वागत भाषण किया. उन्होंने आगत अतिथियों को बुके व चादर भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम को शिक्षा विभाग के डीपीओ संजय कुमार ने संबोधित करते हुए नाथ पब्लिक स्कूल प्रबंधन की सोच विचार की प्रशंसा की. इस अवसर पर राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ी सिमरन कुमारी के बेहतर परफॉर्मेंस पर स्कूल प्रबंधन ने उसे मेडल, स्किनर, टेबुल लाइट बैग, डायरी, कलम व शॉल देकर सम्मानित किया. समारोह को जिला कबड्डी संघ के चेयरमेन शंभू कुमार, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान एवं जिला कबड्डी संघ के वरीय उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद ने संबोधित किया. इससे पहले स्कूल की छात्राओं नित्या कुमारी, सृष्टि,सिमरन, माहीं, अदिति एवं मिष्टी ने स्वागत गान एवं गणेश वंदना की प्रस्तुत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन