हाथियों की झुंड कर रहे फसल नष्ट, किसान पेशान

Updated:
विज्ञापन
हाथियों की झुंड कर रहे फसल नष्ट, किसान पेशान

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसोना गांव के बहियार में रविवार की रात लगभग दस बजे हाथियों का एक झुंड के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया

विज्ञापन

रविवार की रात अचानक हाथियों का झुंड खेतों में पहुंच फसलों को पहुंचाया नुकसान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की दी सलाह

हलसी

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसोना गांव के बहियार में रविवार की रात लगभग दस बजे हाथियों का एक झुंड के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को हाथियों का झुंड जमुई जिले के तरफ से दाखिल हुआ और देखते ही देखते खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने लगा. विशालकाय हाथियों को अपने खेतों के करीब देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये. लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों की संख्या और उनके आक्रामक रुख को देखते हुए ग्रामीण पीछे हट गये. सूचना पर हलसी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाये रखने की हिदायत दी और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. रात के समय हाथियों का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, मक्का के पौधों को रौंद देता है और कई जगहों पर फसल को खाकर भी नष्ट कर देता है. धीरे-धीरे नुकसान का दायरा बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनती दिख रही है. पीड़ित किसानों का कहना है कि खेत की तैयारी में हजारों रुपये खर्च किये गये थे. उम्मीद थी कि फसल तैयार होने पर अच्छी आमदनी होगी, लेकिन मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है. किसानों का कहना है कि यदि हाथियों को जल्द यहां से नहीं हटाया गया तो बाकी बची फसल भी बर्बाद हो सकती है. वहीं सोमवार को हाथियों का झुंड दीरा गांव के आसपास बहियार में अपना डेरा जमाये हुए है. वन विभाग रेंजर उत्तम कुमार सहित अन्य कर्मी हाथियों पर नजर बनाये हैं. हाथियों को वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन