विधानसभा चुनाव को लेकर मेडिकल किट बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Edited by AMIT JHA
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर मेडिकल किट बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन

मुंगेर. विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के लिए स्वास्थ्य विभाग मेडिकल किट तैयार करने में जुटा है. सदर अस्पताल के केंद्रीय औषधि भंडार में चुनावी सामग्री के तहत मेडिकल किट तैयार की जा रही है. इसी बीच मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने केंद्रीय औषधि भंडार पहुंचकर मतदान के लिए तैयार की जा रही मेडिकल किट का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से मिले बूथ की संख्या व मतदान कर्मियों की संख्या के हिसाब से मेडिकल किट तैयार किये जा रहे हैं. मेडिकल किट में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दर्द निवारक, एंटी एलर्जी, दस्त की दवा, गैस व एसिडिट, बुखार, कटने या छिलने पर दी जाने वाली दवा, मास्क, सेनेटाइजर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक मेडिकल किट में कुल 16 प्रकार की दवाएं रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि मतदान के दिन भी स्वास्थ्य कर्मियों को मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन