देसी शराब व बीयर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, सात शराबी भी धराये
Updated at : 17 Aug 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी शराब व बीयर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पकड़ा
लखीसराय. उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी शराब व बीयर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान सात शराबियों को भी नशे की हालत में पकड़ा है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि जिले के लखीसराय थाना अंतर्गत अशोक धाम स्टेशन से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनमें पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा निवासी लखनदेव राय के पुत्र सुजीत कुमार को 13 लीटर बीयर, उसी गांव के अमरेश लाल श्रीवास्तव के पुत्र सोनू कुमार को 48 लीटर बीयर व पटना जिला के ही बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलथान निवासी ननन राम के पुत्र अमित कुमार को 12 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं पीरीबाजार थाना क्षेत्र के पीरीबाजार में ही छापेमारी के दौरान पीरीबाजार वार्ड नंबर छह निवासी जयराम यादव के पत्नी अरूणा देवी को पांच लीटर देसी शराब व पीरी बेलदरिया लोसघानी वार्ड नंबर छह निवासी सुंदर दास के पुत्र मुकेश दास को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि बड़हिया थाना क्षेत्र के हसनपुर मोड़ से पिपरिया थाना क्षेत्र के रेहुआ मुड़वरिया निवासी कृष्णदेव यादव के पुत्र दिलीप यादव, लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक से पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया वार्ड नंबर पांच निवासी अवधेश सिंह के पुत्र अनिरुद्ध कुमार, लखीसराय थाना क्षेत्र के मंसूरचक वार्ड नंबर 10 निवासी नवल किशोर सिंह के पुत्र अंकित कुमार, लखीसराय थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोहल्ला से इंगलिश वार्ड नंबर तीन निवासी फुटुस सहनी के पुत्र सन्नी कुमार व सुरेश यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार व इंगलिश वार्ड नंबर चार निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र प्रवीण कुमार को तथा लखीसराय थाना क्षेत्र के ही गढ़ी विशनपुर से उसी गांव के चंद्रशेखर सिंह के पुत्र धर्मवीर कुमार सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच के उपरांत उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




