ePaper

शराब के साथ पांच तस्कर व सात शराबी को किया गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ पांच तस्कर व सात शराबी को किया गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 11.5 लीटर देसी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 11.5 लीटर देसी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उत्पाद पुलिस ने सात लोगों को शराब के नशे में भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि शहर के टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला वार्ड नंबर 13 के स्व. सुमित्रा मांझी के पुत्र सुधीर मांझी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी के कारू यादव के पुत्र सूरज कुमार को तीन छह लीटर देसी शराब के साथ, लखीसराय थाना क्षेत्र के ब्लॉक के समीप से रेहुआ वार्ड नंबर 33 निवासी मकेश्वर सिंह के पुत्र साजन कुमार एक लीटर देसी शराब के साथ व इंगलिश मोहल्ला वार्ड नंबर तीन निवासी युगेश्वर यादव के 28 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को डेढ़ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के हाकिमगंज से शुक्ला शेख के पुत्र शरजू शेख को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन मुसहरी से वृंदावन वार्ड नंबर 12 निवासी ललन पासवान के पुत्र नीतीश कुमार व गोपाल पासवान के पुत्र अनिल पासवान को शराब के नशे में पकड़ा गया है. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के ही बिछवे गुमटी के समीप से वृंदावन वार्ड नंबर 12 निवासी लुखी यादव के पुत्र संजय कुमार यादव, बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय वार्ड नंबर सात निवासी कृष्णा मांझी के पुत्र गेदो मांझी, बिछवे मुसहरी निवासी वाल्मीकि मांझी के पुत्र जगदीश मांझी व प्रकाश मांझी के पुत्र श्याम सुंदर मांझी तथा लखीसराय थाना क्षेत्र के रेहुआ कोरिया वार्ड नंबर नौ निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अमित कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन