ePaper

नौ परीक्षा केंद्रों पर अंतिम चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा

Updated at : 27 Aug 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
नौ परीक्षा केंद्रों पर अंतिम चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा

बुधवार को जिला मुख्यालय के नौ परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन परिषद द्वारा ली जा रही नये सिरे से छठे एवं अंतिम चरण की परीक्षा होगी.

विज्ञापन

लखीसराय. बुधवार को जिला मुख्यालय के नौ परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन परिषद द्वारा ली जा रही नये सिरे से छठे एवं अंतिम चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त वीक्षक मंगलवार को योगदान देकर सुरक्षा संबंधित जानकारी केंद्राधीक्षक के माध्यम से प्राप्त किया. इधर, जिला प्रशासन के द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा केंद्र से लेकर शहर तक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी की गयी है. परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही गश्ती एवं उड़न दस्ता दल मजिस्ट्रेट के साथ प्रतिनियुक्त की गयी है. जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहेंगे. वहीं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच के साथ साथ बायोमेट्रिक विधि से अंगूठे का निशान, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी के बाद ही परीक्षार्थियों की एंट्री को लेकर व्यवस्था की गयी है. ऐसे में परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचना पड़ेगा. इसके अलावा परीक्षा कक्षों में पर्षद की ओर से सीसीटीवी कैमरा से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गयी है. जिससे पटना से ही कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी रखी जायेगी. वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर भी लगाया गया है. वहीं परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा एक मात्र पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुमति होगी. परीक्षा का संचालन एक पाली में दोपहर के 12 बजे से दो बजे तक होगी. डीईओ यदुवंश राम के अनुसार सभी 222 वीक्षकों को कार्य निष्पादन एवं सतर्कता से संबंधित जानकारी सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा दी गयी. बुधवार को छठे एवं अंतिम चरण में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन