जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल, एक गिरफ्तार

जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल, एक गिरफ्तार
बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहाडीह में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन महिला व पुरुष जख्मी हो गये. मारपीट के मामले को लेकर प्रथम पक्ष के खुटहा डीह निवासी स्व. रामदेव सिंह के पुत्र शुभकांत सिंह ने गांव मे ही मरकरी सिंह और रामजी सिंह समेत आठ लोगों को नामजद किया है. जबकि दूसरे पक्ष से भी आवेदन दिया गया. मारपीट के घटना में प्रथम पक्ष से डेजी देवी और रामाकांत सिंह एवं दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी समेत अन्य के जख्मी है. आवेदन में शुभकांत सिंह ने बताया गया है कि मरकरी सिंह समेत अन्य द्वारा आने जाने वाले रास्ते पर खंभा गड़कर रास्ता को अवरूद्ध कर रहे थे. जिसका विरोध करने पर जान मारने की नीयत से लाठी डंडा और रॉड से हमला कर, बीच बचाव में आये महिला पुरुष आदि को जख्मी कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा कार्रवाई की गयी है. प्राप्त आवेदन के आलोक में मरकरी सिंह को गिरफ्तार किया गया है. आगे की भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




