मूसलाधार बारिश में भी छात्रों का उत्साह चरम पर

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित खेल भवन में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले लखीसराय के जिले वीर बलिदानियों की स्मृति में राष्ट्रभक्ति क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

राष्ट्रभक्ति क्विज में 342 छात्रों ने दी ओएमआर शीट पर सौ अंकों की परीक्षा

लखीसराय. समाहरणालय स्थित खेल भवन में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले लखीसराय के जिले वीर बलिदानियों की स्मृति में राष्ट्रभक्ति क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें दो-दो छात्र-छात्राओं के 171 ग्रुप में कुल 342 छात्र-छात्राओं ने ओएमआर शीट पर सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा दी.

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की पहल पर आयोजित यह जिला स्तरीय लगातार 12वीं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित राष्ट्रभक्ति क्विज प्रतियोगिता में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति तक के विभिन्न घटनाक्रम पर आधारित प्रश्नों को छात्रों ने गंभीरतापूर्वक तरीके से हल किया.

बुधवार की अहले सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद भी क्विज प्रतियोगिता के लिए छात्रों में उत्साह चरम पर था. क्विज प्रतियोगिता का परिणाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित किया जायेगा तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया जायेगा. क्विज के संचालन में प्रधानाध्यापक मुनींद्र झा, वासुकीनाथ सिंह, शिक्षक गोविन्द कुमार, रामयतन कुमार रिंकू, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, बबीता कुमारी, सुधीर कुमार, शशांक शेखर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन