स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

Updated:
विज्ञापन

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर डीएम ने की बैठक

विज्ञापन

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर डीएम ने की बैठक

मोबाइल टीम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन की करेगी सतत निगरानी

लखीसराय

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक की शुरुआत डीडीसी सुमित कुमार के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के स्वागत के साथ की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में मोबाइल टीम का गठन किया जायेगा, जिसका नोडल पदाधिकारी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी होंगे. यह टीम नियमित रूप से नगर क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन की सतत निगरानी सुनिश्चित करेगी. टीम द्वारा खुले में कचरा फेंकने, कचरा जलाने, अपशिष्ट पृथक्करण नहीं करने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाय तथा नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया जाय. उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, लखीसराय टाउन एवं सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन